शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के हस्तक्षेप के बाद रोजा में रेल प्रशासन को बंद किया गया कच्चा रास्ता खोलना पड़ा। स्कूल के पास चर्च कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर रेलवे की ओर से खुदवाए गए गहरे गड्ढों को सोमवार को भरवा दिया गया, जिससे आवागमन बहाल हो सका। बताया गया कि कुछ माह पहले रेलवे ने सुरक्षा के नाम पर उक्त कच्चे रास्ते पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खुदवा दिए थे। इसके चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था, वहीं स्कूली बच्चों और कॉलोनीवासियों को वैकल्पिक लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा था। रविवार को वित्त मंत्री और सांसद के साथ मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक रेलवे द्वारा बंद किए गए रास्तों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इस कच्चे रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.