उरई, जून 6 -- कालपी। संवाददाता प्रदेश सरकार के मन्त्री के स्वागत के दौरान जेब कटने के मामले को पुलिस ने गम्भीरता से लिया है। इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मन्त्री मनोज पाण्डेय का वनखण्डी देवी मन्दिर में दर्शन कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उनका स्वागत किया था इसी दौरान जेबकतरो ने पार्टी के सभासद कन्हैया मिश्रा, अमरदीप, शंकर निषाद, गंगाराम सहित पांच लोगों की जेब काटकर हजारो रूपये पार कर दिये थे। इतना ही नहीं उन्होंने वनखण्डी देवी मन्दिर परिसर में भी लोगों की जेब साफ करने का प्रयास किया था लेकिन शक हो जाने पर पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया था हालांकि उसका साथी मौके से भाग निकला था। मामले में पुलिस ने पीडितों की तहरीर पर अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ जेब काटकर लगभग बीस हजार रूपये...