मंत्री के साथ मन की बात सुने
भागलपुर, सितम्बर 28 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन में स्थानीय जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार पथ निर्माण मंत्री ईं. कुमार शैलेंद्र ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। 'मन की बात' में नशा मुक्त युवा अभियान, युवाओं की खेल प्रतिभा को गांवों तक अवसर देने की पहल, प्रतापगढ़ के आंवले से किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए बनते नए अवसर, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे विषयों से जुड़ी प्रेरणादायी बातें सुनने को मिलीं। भाजपा नेता चितरंजन कुशवाहा ने बताया कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: केवल सुने ही नहीं बल्कि लोगों तक पहुंचाएं पीएम की बात : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.