मंत्री के बयान से नाराज हुए CM विजय थलपति, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी; क्या मांग?
चेन्नई, जुलाई 29 -- तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे मेकेदातु डैम विवाद को लेकर तनातनी एक बार फिर बढ़ गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। सीएम विजय ने पीएम मोदी से इस मामले में सीधे दखल देने की मांग करते हुए कहा है कि मेकेदातु परियोजना को तब तक कोई वैधानिक या प्रशासनिक मंजूरी न दी जाए, जब तक कि यह कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (CWDT) और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पूरी तरह अनुरूप न हो।राज्यसभा में दिए गए जवाब पर जताई कड़ी आपत्ति सीएम विजय की यह नाराजगी केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी द्वारा 27 जुलाई को राज्यसभा में दिए गए एक जवाब के बाद सामने आई है। दरअसल, मंत्री ने अपने जवाब में कहा था कि 16 फरवरी 2018 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहीं भी स्पष्ट रूप से यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.