मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन को लेकर पुलिस से नोकझोंक
हरदोई, जुलाई 12 -- हरदोई। आबकारी मंत्री एवं सदर विधायक नितिन अग्रवाल की कांग्रेस पर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कचहरी परिसर से शुरू प्रदर्शन सिनेमा चौराहे पर पहुंचने के बाद उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुतला दहन की आशंका को देखते हुए पहले से तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक, धक्का-मुक्की और पुतले को लेकर छीना-झपटी होती रही। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने का प्रयास करते रहे, जबकि पुलिस उसे अपने कब्जे में लेने में जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.