बोकारो, अप्रैल 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत के प्रगनैत टोला में मंगलवार को 25 के वी ए विधुत क्षमता का नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो व अन्य ने फीता काटकर किया। विधुत ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन के पश्चात प्रगनैत टोला में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव में विधुत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी अनुसार प्रगनैत टोला का विधुत ट्रांसफार्मर खराब पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, शिवचरण महतो ,शक्तिधर महतो, उदय बेदिया एवं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.