मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित खेल परिसरों का मंगलवार को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अव्यवस्था और लापरवाही सामने आई। मंत्री के दस मिनट इंतजार करने के बाद भी स्विमिंग पूल का ताला नहीं खुला तो कई प्रयास के बाद ट्रैडमिल चालू हो सका। इसके अलावा व्यायामशाला में साफ-सफाई का अभाव और शौचालय में गंदगी मिली। मंत्री ने इसपर अधिकारियों को फटकर लगाई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बने परिसरों में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 यह भी पढ़ें- जान जोखिम में डाल तालाब के गंदे पानी में ही अपनी कैरियर तलाश रहे हैं कांस्य, स्वर्ण व रजत पदक विजेतानिरीक्षण का विवरण मंत्री ने खेल भवन-सह-व्यायामशाला, एकलव्य खेल अकादमी, नेहरू स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम का जायजा लेकर खिलाड़ियों औ...