साहिबगंज, सितम्बर 6 -- साहिबगंज। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर रविवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा हुई। शोक सभा में डीसी दीपक कुमार दूबे, एसपी अमित कुमार सिंह, डीएफओ प्रबल गर्ग , डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे। डीसी-एसपी समेत उपस्थित अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए । उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके पर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य स...