रांची, सितम्बर 6 -- राहे, प्रतिनिधि। झामुमो नेता सह उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार शानू के आकस्मिक निधन पर रविवार को झामुमो राहे प्रखंड समिति के अध्यक्ष पशुपति अहीर ने गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार शानू के निधन से संगठन और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से प्रखंड के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। शोक जताने वालों में प्रखंड समिति के सचिव सर्वेश्वर महतो, उपाध्यक्ष सनातन मुंडा, संदीप अहीर और तपन अहीर समेत अन्य लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मंत्री के निधन पर झामुमो प्रखंड सचिव ने जताया शोक यह भी पढ़ें- झामुमो नेताओं ने दिवंगत पर्यटन मंत्री को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- मंत्री सोनू के निधन पर शोक जताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...