गिरडीह, सितम्बर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर राज्य सरकार की ओर से 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर सरकारी विद्यालयों के साथ जिले के कई निजी स्कूलों ने भी सोमवार, 7 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रखने की घोषणा की है। सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाएं सोमवार को बंद रखने की सूचना जारी की है। विद्यालय प्रबंधन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- पूर्व जिप अध्यक्ष और झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता पहुंची गिरिडीह, अर्पित की श्रद्धांजलि बाल शिक्षा मंदिर समेत अन्य कई निजी विद्यालयों ने भी सोमवार को अवकाश की सूचना अभिभावकों को दी ...