मंत्री के निजी सहायक के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी
फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज सेक्टर-37 में निर्माणाधीन फ्लैट के नाम पर बिल्डर द्वारा केंद्रीय मंत्री के निजि सहायक से एक करोड़ 41 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक की शिकायत पर बिल्डर और उनकी दो अधिवक्ता बेटियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध जांच शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली के कर्मपुरा निवासी राम कृष्ण शर्मा सरकारी विभाग से सेवानिवृत हैं। मौजूदा समय में वह पर्यटन मंत्रालय में मंत्री के प्रथम निजी सहायक के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति की रकम से वर्ष 2025 के मई माह में सेक्टर-37 स्थित प्लॉट नंबर 241 पर निर्माणाधीन भवन के सेकेंड फ्लोर का सौदा एक करोड़ 51 लाख रुपये में किया था। इस संबंध में लिखित समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.