मंत्री के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती
मधुबनी, अगस्त 20 -- पटना। शहरी विकास, आवास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा के विधानसभा चुनाव को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मधुबनी के झंझारपुर विस क्षेत्र के सीपीआई उम्मीदवार राम नारायण यादव ने चुनाव परिणाम को रद्द करने की मांग करते हुए चुनाव याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि निर्वाचित विधायक ने लंबित सभी आपराधिक इतिहास की जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी है। इस मामले पर न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने लिखित जवाब दाखिल करने का आदेश दिया : आवेदक की ओर से अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत सभी उम्मीदवारों को आपराधिक इतिहास की सही- सही जानकारी देनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश मिश्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज एक आपराधिक इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.