मंत्री के खिलाफ वीडियो बनाने पर युवक पर हथौड़े-डंडों से हमला
फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार कॉलोनी निवासी सिकंदर डागर (33) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डागर ट्रेलर्स के नाम से बस अड्डा के पास दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे वह अपनी गाड़ी से दुकान जा रहा था। रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट कार ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। कार से 3-4 युवक उतरे, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। इसी दौरान नीले रंग की यामाहा स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।
हमलावरों का हमला पीड़ित के अनुसार हमलावरों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.