मंत्री के खिलाफ उक्रांद का मोर्चा, घेराव की चेतावनी
देहरादून, जून 12 -- देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने कैबिनेट मंत्री पर पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि 9 जून को नरेंद्रनगर में मंत्री द्वारा एक पूर्व सैनिक वीर सिंह पंवार के साथ किए गए दुर्व्यवहार से सैनिक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मंत्री से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की है। साथ ही चुनाव आयोग से शिकायत पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.