देवरिया, मई 11 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत हेतिमपुर में शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी तट पर 266.01 लाख रुपये की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही वार्ड नंबर 10, रानी लक्ष्मीबाई नगर स्थित स्व. बृजनारायण निषाद मुक्ति धाम अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण भी किया। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। वार्ड नंबर 10 में आयोजित कार्यक्रम में एक सभासद को आमंत्रित नहीं किए जाने का मामला अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। सभासद ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर नगर पंचायत अध्यक्ष पर निशाना साधा है। यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री बाढ़ सुरक्षा कार्य का किया शिलान्यास इसके बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। पोस्ट में सभासद ने ...