बोकारो, जून 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मंत्री ने एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को दिया अल्टीमेटम शीर्षक से विगत 13 अप्रैल को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर के बाद सदमा और दारिद पंचायत के लोगों को एक साल के बाद पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कर दिए जाने के बाद पेयजल उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी भी लोगों को निर्वाध रूप से पानी नही मिल पा रहा है। 12 अप्रैल को मामला मंत्री के संज्ञान में आया था: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष पाइप लाइन से पेयजल का मामला विगत 12 अप्रैल को पहुंचा था। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फोन पर जमकर लताड़ा और तोड़े गए पानी के मुख्य पाइप ला...