प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री के करीब बैठने के लिए कुर्सी को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही। भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी अनिल दीक्षित प्रभारी मंत्री का स्वागत करने के लिए बाहर चले गए। जब वह लौटे तो उनकी कुर्सी पर कोई और बैठ गया। कुर्सी न मिलने पर वह सबसे आखिरी में किनारे आकर बैठे। उनको देखकर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उठकर किनारे आ गए। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष सभागार से प्रेसवार्ता छोड़कर दूसरे कमरे में आकर बैठ गए। इस पर तत्काल तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने उठकर जिलाध्यक्ष को मनाया। अधिकारी हाथ जोड़कर उन्हें मनाते दिखे। कुर्सी को...