बलिया, जनवरी 2 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की पहल पर बेल्थरारोड के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को खंदवा चट्टी से नई बस सेवा की शुरूआत की। राष्ट्रीय परिषद सदस्य शेषनाथ आचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 'जनसेवा' नाम से बसें चलाने का निर्णय लिया है। बताया कि इस बस का किराया सामान्य से 25 फ़ीसदी कम होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिल सकेगी। एआरएम ने बस के रूट और समय की जानकारी दी। बताया कि यह बस सुबह सात बजे चरौवा (नाद पलिया) से रवाना होगी। मालीपुर और गड़वार होते हुए सुबह नौ बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बस शाम चार बजे बलिया से रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.