बरेली, मई 6 -- ​आंवला। एक व्यक्ति ने खुद को एक मंत्री का निजी सचिव बताकर ठेकेदार से रंगदारी मांगी है। मामले की शिकायत की गई है। आंवला-राजपुर मार्ग पर पैगा पुल के पास विधायक निधि से गेट का निर्माण करा रहे एक पंजीकृत ठेकेदार को फोन पर खुद को भारत सरकार के एक मंत्री का निजी सचिव बताकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर काम रुकवाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ठेकेदार ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मकान निर्माण में 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोप ग्राम रहटईया निवासी अनूप सिंह एक रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। वर्तमान में वह पैगा पुल पर विधायक निधि से 'महर्षि कश्यप द्वार' का निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंब...