पूर्णिया, जनवरी 20 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। पूर्व से आयोजित सूंड़ी (वैश्य) प्रतिनिधि मिलन समारोह में पूर्णिया आने के क्रम में लीची बगान कसबा मोड़ में कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरूण शंकर प्रसाद का कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। मंत्री के इंतजार में कार्यकर्ता घंटों खड़े थे। सनद रहे कि वैश्य प्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता के पंचादेवी अस्पताल के मेमोरियल हॉल में किया गया था। वहीं कार्यकर्ताओं ने मंत्री से वैश्य को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के साथ गौशाला के सौन्दयीकरण की मांग रखी। इसके बाद मंत्री का काफिला सीधे आयोजित स्थान के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.