मुजफ्फर नगर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रभु श्रीराम से विशेष प्रार्थना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बिना एक भी अवकाश लिए केवल राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News नरेंद्र मोदी ने भारत के मान-सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुं...