मंत्री कपिलदेव ने किया शरबत वितरित
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर। गंगा दशहरा पर्व पर उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित क्षेत्र में अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया। इतना ही नहीं स्वयं झाड़ू लगाकर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा और स्वच्छता के संकल्प का भी पर्व है। मां गंगा की पावन प्रेरणा से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल किया भंडारे का आयोजन यह प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.