मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर बड़े मंगल के पावन अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने परिजनों के साथ भगत सिंह रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में सहभागिता की। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन और पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व हमें सेवा, श्रद्धा और परोपकार का संदेश देता है। हनुमान जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरित किया और आयोजन समिति के सेवा भाव की सराहना की। यह भी पढ़ें- नई मंडी थाना परिसर में हुआ सुंदरकांड यज्ञ उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम मे...