भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र और नगर विधायक रोहित पांडेय सोमवार को चंपानगर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पहुंचकर उन्होंने भगवान वासुपूज्य के दर्शन की। इस अवसर पर बंगाल, बिहार, उड़ीसा तीर्थस्थल कमेटी, कोलकाता के कार्यकारिणी समिति सदस्य सुमित जैन और संदीप जैन ने मंत्री और नगर विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया, और साथ ही एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग कबीरपुर रोड की जर्जर स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था की कमी, सौंदर्यीकरण के अभाव तथा रात्रि में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था जैसी समस्याओं को विस्तार से उठाया गया। पथ निर्माण मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...