गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर। पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और एसी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सपा नेता ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव सोनबरसा स्थित घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि सुभासपा के महासचिव सिंहासन राम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.