सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- अखण्डनगर। थाना क्षेत्र के कलान गांव में सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक सनी राजभर के परिजनों से सोमवार शाम छह बजे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी कादीपुर से दूरभाष पर संपर्क कर परिवार को आवास आवंटित किए जाने का निर्देश दिया। एक सड़क दुर्घटना में 27 जून को सनी की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...