रांची, मई 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ रही भीड़, लंबी कतारों और आम जनता को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में पेट्रोल एवं डीजल पंपों पर अत्यधिक भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कई स्थानों पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल किल्लत : एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने से सांसों पर संकट उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रभावी कदम...