गिरडीह, अप्रैल 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकार सुशांत सोनी पर किए गए हमले की भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे हेमंत सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताया है। बिजय चौरसिया ने कहा कि जब पत्रकार ने एयर एंबुलेंस हादसे पर सवाल पूछा, तो जवाब देने की बजाय मंत्री के इशारे पर गुंडागर्दी की गई। यह सरकार की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य में कानून की बजाय बाहुबलियों का शासन चल रहा है। यह भी पढ़ें- मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें सीएम : आजसू भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अभद्र व्यवहार करने वाले मंत्री इरफान अंसारी को तुरंत मंत्रिमंडल...