नई दिल्ली, मार्च 19 -- चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले, तृणमूल नेता और राज्य मंत्री शशि पांजा के आवास पर कथित हमले के मामले में कोलकाता पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा सौंपी गई शुरुआती रिपोर्ट अधूरी पाई गई। उसमें घटना के बारे में जरूरी जानकारियों की कमी है। इसीलिए अब एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने घटना के समयक्रम, पुलिस की भूमिका और उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में घटना से पहले उपलब्ध खुफिया जानकारियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.