चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- चक्रधरपुर। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को रांची में आयोजित मंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल हुये। सोमवार सुबह चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुये और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रांची रवाना हुये। मौके पर कर्मचारी संघ के नेता सदानन्द होता ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांग जायज है और सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। बता दें कि मनरेगा कर्मी नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया है। इसमें चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी शा...