पटना, नवम्बर 14 -- पटना, हिन्दुस्तान टाइम्स। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से मंत्री अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पर एक बार फिर संकट गहरा गया है। मंत्री रहते असिस्टेंट प्रोफेसर बने अशोक चौधरी के 'लाभ के पद' (Office of Profit) के मुद्दे पर विवाद हुआ है और मामला राज्यपाल के पास लोकभवन तक पहुंच गया। लोकभवन ने महाधिवक्ता (AG) एसडी संजय से कानूनी राय मांगी है। अशोक चौधरी ने मंत्री रहते ही असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी में योगदान दिया और अवैतनिक अवकाश पर चले गए। नियमों के अनुसार, प्रोबेशन पीरियड में असिस्टेंट प्रोफेसर को लियन (Lien) यानी अवतैनिक अवकाश नहीं मिलता है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने फरवरी 2026 में पाटलिपुत्र विश्वव...