रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह केड़ा, खजान दास और भरत सिंह चौधरी को शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में शनि देव मंदिर खेड़ा में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। चुघ ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मदन कौशिक को जमीन से जुड़ा और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन को और भी मजबूती मिलेगी और 2027 के चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। मुकेश वशिष्ठ और नितिन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ब्राह्मण समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, संजीव शर्मा, देव मेनन, देवें...