अलीगढ़, सितम्बर 19 -- Aligarh News: योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी की सूचना जब 68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों तक पहुंची तो वह अलीगढ़ स्थित उनके आवास का घेराव करने पहुंच गए। शिक्षक अभ्यर्थियों ने यहां मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री संदीप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। अभ्यर्थी बोले, शिक्षा मंत्रीजी आपकी तो शादी हो जाएगी, हम तो कुंवारे ही मर जाएंगे', दादा ने मौका दिया- पोते ने धोखा दिया, मंत्रीजी जिस समाज से आते हैं उन्हीं बच्चों को रुलाते हैं... ऐसी क्या मजबूरी है आरक्षण की चोरी है। अभ्यर्थियों बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मथुरा, कासगंज और बरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ...