मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश के दो मंत्रियों से पटना में उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। विधायक ने बताया कि पहले वे नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, फिर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मिले। विधायक ने दोनों मंत्रियों से जल संकट और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। खासकर कांटी और मड़वन में पेयजल समस्या का समाधान, जल संरक्षण और शहरी तथा ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मंत्रियों को बताया कि कांटी के कई ग्रामीण क्षेत्र नगर परिषद में शामिल हो चुके हैं। वहीं कांटी और मड़वन के कुछ इलाके नगर निगम से जुड़े आयोजना क्षेत्र में जोड़ा जाना है, लेकिन अभी भी वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यह भी पढ़ें- अब 428.29 वर्ग किमी में होगा आयोजना क्...