रुडकी, अप्रैल 1 -- मार्शल आर्ट के उभरते खिलाड़ी राजा पहलवान को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय में उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाद में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी अपने आवास पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। राजा पहलवान ने दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने हाल ही में मिक्स मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.