मेरठ, मई 11 -- रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया। मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा के सहयोगी दल रालोद को मायूसी हाथ लगी है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के नाते रालोद को भी एक राज्यमंत्री मिलने की उम्मीद लगाई जा रही थी। फिलहाल रालोद कोटे से अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने जनाधार और वोट बैंक को मजबूती देने के लिए सादाबाद से विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू को मंत्री बनाने के प्रयास में जुटी हुई थी लेकिन पश्चिमी यूपी के जाट वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाकर एक तीर से दो निशाने साध लिए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से चंद महीने पहले योगी कैबिनेट विस्तार के मायने? BJP पहले भी कर चुकी है ऐसा; क्या है रणनीति चौधरी को मंत्री बनाकर भ...