दरभंगा, नवम्बर 19 -- मंत्रिमंडल में जिले से अच्छी भागीदारी की हो रही चर्चा जाले, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अब एनडीए में सरकार गठन की माथापच्ची शुरू हो गई है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का ऐलान भी हो चुका है। इसे लेकर पटना के गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अब दरभंगा जिले में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि 20 नवंबर को गठित होने वाले नए मंत्रिमंडल में जिले की अच्छी भागीदारी हो सकती है। निवर्तमान मंत्रिमंडल के कुल 36 सदस्यों में दरभंगा के चार मंत्री हैं। इनमें भाजपा कोटे से विधान पार्षद हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, नगर विधायक संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग व जाले विधायक जीवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ जदयू कोटे से बहादुरपुर विधायक मदन सहनी समाज कल्याण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.