नई दिल्ली, जून 3 -- केंद्र सरकार ने दिल्ली की आबोहवा साफ रखने के मकसद से पुराने ट्रक-बसों को बदलने की 9585 करोड़ योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को बीएस-4 से बदलकर बीएस-6 अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील किया जाएगा। यह भी पढ़ें- NCR से पुराने ट्रकों को हटाना, एयरलाइन्स की मदद और हाई-वे, जानिए मोदी सरकार के चार बड़े फैसलेराज्य सरकारें देंगी रियायत राज्य सरकारें नए वाहनों पर पंजीकरण शुल्क माफ करेंगी तथा 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत तक छूट और पुराने वाहनों के लिए 50 प्रतिशत तक रियायत देंगी। वे योजना में शामिल पुराने वाहनों की लंबित देनदारियों को भी माफ करेंगी। भागीदार ऑटो ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) एक्स-शोरूम कीमतों पर 8 प्रतिशत की छूट देंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR को मोदी सरकार ने दिया ...