मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार
पटना, मई 6 -- गांधी मैदान में गुरुवार को एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 20 हजार आदमी के बैठने के लिए पंडाल बनाए गये हैं। एक मुख्य और तीन वीवीआईपी-वीआईपी पंडालों में पंखा-कूलर लगाए गए हैं। इसके लिए चलंत जेनरेटर भी मैदान में लगाया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से दोपहर 12:10 बजे से फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल साइटों पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। जो लोग इस समारोह में शामिल नहीं होंगे वे चाहें तो अपने मोबाइल पर इसे लाइव देख सकते हैं। आम लोगों के प्रवेश के लिए 6 गेट : आम लोग गेट संख्या 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट संख्या 11 से होगा। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.