मंढियाई पशु पैठ में 15 लाख के कटड़े ने खींचा सबका ध्यान
मेरठ, मई 25 -- ईद-उल-अजहा पर्व नजदीक आते ही सोमवार को सरधना की मंढियाई पशु पैठ में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज जिलों से आए पशु व्यापारियों और खरीदारों के बीच दिनभर खरीद-फरोख्त का दौर चलता रहा। इस दौरान एक कटड़ा पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये लगाई। एक व्यापारी ने 12 लाख में उसे खरीदने की बोली लगाई, लेकिन सौदा बन नहीं पाया। इसके अलावा पैंठ में पांच लाख से ऊपर के भी कई पशुओं की बिक्री हुई। बता दें, कि जिस कटड़े की कीमत 15 लाख रुपये लगी वह अपनी ऊंचाई, वजन और खूबसूरती के कारण लोगों के बीच दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। यह भी पढ़ें- 5 लाख तक की बकरियां. 12 लाख के बैल; बकरिद से पहले पशु बाजारों में महंगाई का तांडव उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कटड़ा मालिक उसे फूल मालाओं से सजाकर पैठ में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.