गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को मंडोला में चार इकाइयों पर सील लगाई। साथ ही इनके विद्युत कनेक्शन भी काटे गए। लोनी के 2025 में विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद लगातार कार्रवाई जारी है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि इन इकाइयों में नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण फैलाया जा रहा था। इन्हें तुरंत सील कर कनेक्शन कटवाए गए हैं। वहीं बुधवार को गाजियाबाद देश में पांचवां प्रदूषित शहर रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 रहा। यह भी पढ़ें- UP Weather: कानपुर में विक्षोभ और तेज धूप से पारा 38 के पार, अगले 72 घंटे में हीटवेव का अलर्ट न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम ...