गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। जोधपुर से दिल्ली के लिए चली मंडोर एक्सप्रेस के एयरकंडीशंड कोच से एक व्यक्ति का अज्ञात चोर बैग चुराकर ले गए। इस सिलसिले में रेलवे स्टेशन, दिल्ली कैंट में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच रेलवे पुलिस बल, गुरुग्राम की तरफ से की जा रही है। जोधपुर के लक्ष्मी नगर निवासी यश चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि जयपुर स्टेशन के समीप रात एक बजे तक उसने अपना बैग देखा। सुबह सवा पांच बजे गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के समीप उसका बैग नहीं था। बैग में उसका लेपटॉप, पर्स, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, लाइसेंस, आधार कार्ड आदि सामान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.