मंडुवा से मिठाई-बेकरी उत्पाद बनाने के सिखाए गुर
अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। वीपीकेएएस में हल्दी, अदरक व मंडुवा जैसी पर्वतीय फसलों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनल हुआ। प्रतिभागियों को मंडुवा से मिठाई व बेकरी उत्पाद तैयार करने के गुर सिखाए गए। जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की परियोजना के तहत विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में वीपीकेएएस के साथ लोकचेतना मंच रानीखेत भी सहभागी रहे। प्रतिभागियों को मंडुवा से उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। इसके अलावा हल्दी, अदरक व मंडुवा से निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया। यह भी पढ़ें- तवांग में किसानों के लिए वरदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.