रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पहले किसान मंडुवा (रागी) को मजबूरी में साहूकारों को कम कीमत पर बेचते थे, लेकिन अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सीधे किसानों के घर जाकर एमएसपी पर खरीद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं और सरकार की योजना है कि ये 'दीदियां' किसानों से मंडुवा की खरीद कर उन्हें सही दाम दिलाएं। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और प्रधानमंत्री के 'लखपति दीदी' अभियान को भी मजबूती मिलेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि नई तकनीकों के उपयोग से राज्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.