वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मंडुवाडीह चौराहे के समीप भूमिगत हाईटेंशन केबल टूटने से बुधवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। केबल की मरम्मत के बाद शाम सात बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। डीपीएच उपकेंद्र के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि सेतु निगम की जेसीबी से केबल कट गई थी। मौके पर निगम के अधिकारियों ने तुरंत केबल की मरम्मत कराई। चौराहे पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर तीन बजे पिलर की पाइलिंग के दौरान गड्ढा खोदते समय जेसीबी से हाईटेंशन लाइन केबल कट गई, जिससे लहरतारा फीडर बंद हो गया और आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डीपीएच उपकेंद्र को दी। एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता की। निगम के निर्देशानुसार मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जो रात लगभ...