वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती जारी है। मंडुवाडीह, चेतगंज, हुकुलगंज, रामनगर, सिगरा आदि इलाकों में सप्लाई बाधित होने की सर्वाधिक शिकायतें सामने आई है। बताया जाता है उक्त इलाकों में फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते अंधाधुंध कटौती हो रही है। सुबह से देर रात तक बिजली का आना जाना बना रहता है। इससे लोग बेहाल हैं।रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भट्टी उपकेंद्र का भट्टी फीडर एक घंटे बंद रहा। काशी विद्यापीठ उपकेंद्र के बादशाबाग फीडर से लगभग 22 घंटे ही लोगों को बिजली मिली। बेनियाबाग उपकेंद्र का कबीरचौरा फीडर फॉल्ट के कारण लगभग ढाई घंटे बंद रहा। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल इसी उपकेंद्र के भुलेटन फीडर से भी कटौती हुई। रामनगर के भीटी इलाके में भी दोपहर एक बजे के बाद घंटेभर कटौती रही।...