नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित आगा खान हॉल में संपदा-स्प्रिंग/समर कलेक्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पांच अप्रैल से शुरू हुई यह प्रदर्शनी सात अप्रैल तक चलेगी। प्रदर्शनी में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए कपड़ों और हस्तशिल्प की विभिन्न आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। यहां आने वाले लोग नए डिजाइन और पारंपरिक शिल्प का सुंदर मेल देख सकते हैं। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...