बागपत, जून 1 -- बागपत। बिचौलियों और आढ़तियों के खेल में लोगों को घर बैठे सब्जी खरीदना काफी महंगा पड़ रही है। ट्रक भाड़ा बढ़ने के बाद दूसरे प्रदेशों और प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाली सब्जी पर बिचौलियों और आढ़तियों को 60 पैसे से 1.25 रुपये प्रति किलो अधिक चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं लोगों के घरों तक पहुंचते-पहुंचते 30 से 35 महंगी हो जा रही है। ऐसे में आम आदमी पर सीधा महंगाई का बोझ पड़ रहा है। किसानों को भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। थोक और फुटकर सब्जी कारोबारी हनीफ और मुकेश ने बताया कि डीजल और ट्रक भाड़ा बढ़ने से पहले नासिक से आने वाला प्याज 10 से 12 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 14 से 16 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि मोहल्लों में ठेले पर लेकर बेचने वाले 20 से 22 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतों का...