मंडी समिति शाहपुर में लगी आग, कैरेट जलकर राख
सिद्धार्थ, जून 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर स्थित मंडी समिति परिसर में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग जाने से फल रखने के लिए रखा गया कैरेट जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया इससे अन्य सामान जलने से बच गया। शाहपुर में एक माह के भीतर ही दूसररी आगलगी की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मंडी सचिव रामजी ने बताया कि कुछ लोगों का फल रखने वाला कैरेट रखा हुआ था। अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई इससे वह जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.