हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- 0 खाली ट्रक का पहिया वृद्धा के सिर के ऊपर से गुजरा, मौके पर मौत 0 घटना के बाद ट्रक चालक फरार, काफी देर तक नहीं हो सकी शव की शिनाख्त फोटो नंबर 21- घटना स्थल पर जांच-पड़ताल करती कोतवाली पुलिस। मौदहा, संवाददाता। कस्बे की गल्ला मंडी में आढ़तियों की दुकानों की साफ-सफाई कर रोजी-रोटी का जुगाड़ करने वाली वृद्धा की शुक्रवार की दोपहर मंडी के अंदर खाली ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ने बैक करते समय वृद्धा के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। सिर कुचल जाने की वजह से काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कस्बे के मोहल्ला रागौल नई बस्ती निवासी 65 वर्षीय फूलारानी उर्फ रामश्री पत्नी लल्लू स्थानीय गल्ला मंडी समिति में अपनी रोजीरोटी की तलाश में आया ...